UPSC EPFO Result 2025: APFC के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स, देखें रिजल्ट

UPSC EPFO Result 2025: यूपीएससी की ओर से एक अहम सूचना दी गई है. EPFO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. ये रिजल्ट लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं.

UPSC EPFO Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक नोटिस जारी किया गया है. यूपीएससी ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये रिजल्ट लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

UPSC EPFO Notification: देखें यूपीएससी का नोटिस

यूपीएससी ने नोटिस जारी कर क्या कहा?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नोटिस जारी कर कहा कि EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर 74 रिक्तियों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था. परीक्षा 29 नवंबर 2025 (UPSC EPFO Exam Date) को हुई थी. वहीं अब कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करते हुए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. यूपीएससी ने आगे कहा कि रिक्रूटमेंट प्रोसेस पूरी करने के बाद असफल कैंडिडेट्स का मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

UPSC EPFO Result 2025 Steps to Check: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑ���िशियल वेबसाइट upsc.gov.in/ पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं.
  • अब UPSC EPFO Result 2025 का लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया टैब खुलेगा, जिसमें नोटिस का पीडीएफ दिया होगा.
  • इस पर क्लिक करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में क्रैक करें CTET Exam 2025, देखें सही स्ट्रैटजी और एग्जाम पैटर्न

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >