UPSC CSE Prelims Result 2026 Trend: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है. आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की ऑफिशियल डेट जारी नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है.
कब हुई थी UPSC CSE Prelims परीक्षा?
इस वर्ष UPSC CSE Prelims परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा में करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद सफल कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल हो सकेंगे.
पिछले 5 वर्षों में कब जारी हुआ UPSC Prelims Result?
| वर्ष | रिजल्ट जारी होने की तारीख |
|---|---|
| 2025 | 11 जून |
| 2024 | 1 जुलाई |
| 2023 | 12 जून |
| 2022 | 22 जून |
| 2021 | 29 अक्टूबर |
पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ज्यादतर UPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा के लगभग 15 से 30 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किया है. हालांकि, 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा और रिजल्ट के प्रोसेस पर असर पड़ा था.
क्या कहता है ट्रेंड?
2022, 2023 और 2025 में आयोग ने जून महीने में ही प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि UPSC Prelims Result 2026 भी जून के दूसरे या तीसरे वीक में जारी किया जा सकता है. इस अनुसार, आज भी रिजल्ट आ सकता है.
933 पदों पर होगी भर्ती
सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत विभिन्न सेवाओं में कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी.
कहां देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. आयोग चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली PDF जारी करेगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- आज आ सकता है UPSC CSE प्रीलिम्स का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
