UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आयोग किसी भी समय प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. जो उम्मीदवार 24 मई 2026 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट आने के बाद यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे.
UPSC CSE Prelims Result 2026:
| विवरण | पूरी जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा का नाम | सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims 2026) |
| परीक्षा की तारीख | 24 मई 2026 |
| रिजल्ट की संभावित तारीख | 7 जून से 14 जून 2026 (जून का दूसरा हफ्ता) |
| मुख्य परीक्षा (Mains) की तारीख | 21 अगस्त 2026 से शुरू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsc.gov.in / upsconline.nic.in |
कैसे तैयार होता है UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट?
UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट मुख्य रूप से तीन बड़े फैक्टर्स के आधार पर तैयार किया जाता है. हालांकि, इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते हैं:
- CSAT पेपर-2 की जांच: सबसे पहले उम्मीदवारों की सीसैट (CSAT) कॉपी जांची जाती है. इसमें पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत यानी 200 में से 66 नंबर लाना जरूरी होता है.
- GS पेपर-1 से बनती है मेरिट: सीसैट पास करने वाले उम्मीदवारों की ही जनरल स्टडीज पेपर-1 की कॉपी चेक की जाती है. इसी पेपर के नंबरों के आधार पर प्रीलिम्स का कट-ऑफ तय होता है.
- वैकेंसी की संख्या: मुख्य परीक्षा के लिए कुल खाली पदों के मुकाबले लगभग 12 से 13 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. इसलिए पदों की संख्या भी कटऑफ तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है.
UPSC CSE Prelims Result 2026: देखें पिछले 5 सालों का ट्रेंड
यूपीएससी के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो आयोग परीक्षा के 14 से 20 दिनों के भीतर प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर देता है. इस साल 27 मई को पहली बार प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की जा चुकी है. ट्रेंड के अनुसार, रिजल्ट 7 जून से 14 जून 2026 (UPSC CSE Prelims Result 2026) के बीच रिजल्ट कभी भी आ सकता है. पिछले 5 सालों में रिजल्ट आने में कितने दिन लगे, इसकी पूरी डिटेल यहां देखें:
- साल 2025: परीक्षा 25 मई को हुई और रिजल्ट 11 जून को आया (कुल 17 दिन लगे).
- साल 2024: परीक्षा 16 जून को हुई और रिजल्ट 01 जुलाई को आया (कुल 14 दिन लगे).
- साल 2023: परीक्षा 28 मई को हुई और रिजल्ट 12 जून को आया (कुल 15 दिन लगे).
- साल 2022: परीक्षा 5 जून को हुई और रिजल्ट 22 जून को आया (कुल 17 दिन लगे).
- साल 2021: परीक्षा 10 अक्टूबर को हुई और रिजल्ट 29 अक्टूबर को आया (कुल 19 दिन लगे).
UPSC CSE Prelims Result 2026: रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘Examinations’ सेक्शन में जाकर ‘Written Results’ पर क्लिक करें.
- यहां आपको ‘UPSC Prelims Result 2026’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.
- पीडीएफ में Ctrl + F टाइप करें और अपना रोल नंबर एंटर करके सर्च करें. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में दिखता है, तो आपने मेन्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
रिजल्ट के PDF में इन जरूरी डिटेल्स को जरूर जांचें
- क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर की सही सीरीज.
- परीक्षा का नाम और ऑफिशियल रिजल्ट नोटिफिकेशन संख्या.
- सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण (Mains) के लिए दिए गए जरूरी निर्देश.
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा के आवेदन से जुड़ी शुरुआती जानकारियां और महत्वपूर्ण तारीखें.
प्रीलिम्स पास करने के बाद आगे क्या करना होगा?
जो कैंडिडेट्स प्रीलिम्स एग्जाम में पास होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा (UPSC Mains 2026) में बैठने के लिए सबसे पहले डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म-1 यानी UPSC DAF-I भरना होगा. यह फॉर्म आयोग की वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका
