UPPSC Assistant Professor Result 2026: अब UPPSC ने 28 में से 5 विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जारी नोटिस के मुताबिक, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, मेडिकल सर्जिकल और सैन्य विज्ञान विषयों का रिजल्ट घोषित किया गया है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 6 अक्टूबर 2025 थी. प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई, जबकि एडमिट कार्ड 21 मई 2026 को जारी किए गए थे. आयोग ने 3 जून 2026 को आंसर की जारी की और अब 7 अगस्त 2026 को परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: UPSC CDS OTA का फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
UPPSC Assistant Professor Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Results या Assistant Professor Preliminary Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- संबंधित विषय का रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
- PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हैं.
- भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
UPPSC Assistant Professor Result check Here
सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट जारी
रसायन विज्ञान में 54 पदों के लिए 2,487 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,369 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं. अर्थशास्त्र में 61 पदों के लिए 3,780 आवेदन आए थे और 1,119 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
इसी तरह भूगोल विषय में 46 पदों के लिए 2,198 आवेदन मिले थे, जिनमें 1,130 उम्मीदवार सफल हुए हैं. मेडिकल सर्जिकल विषय में 58 पदों के लिए 11,271 आवेदन आए थे और 5,915 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है. वहीं सैन्य विज्ञान में 2 पदों के लिए 262 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 29 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
आयोग ने साफ किया है कि प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए आयोजित की गई थी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी आयोग बाद में अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा.
ये भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad BTech: JEE एडवांस के बाद एडमिशन का पूरा प्रोसेस, फीस और प्लेसमेंट
