UP TGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB/UPESSC) ने TGT (Trained Graduate Teacher) परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही ऑब्जेक्शन लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है तो कैंडिडेट्स 12 जून या उससे पहले तक ऑब्जेक्शन कर लें.
UP TGT Answer Key 2026 Notice: यहां देखें ऑफिशियल नोटिस
कैसे डाउनलोड करें UP TGT आंसर की?
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
- यहां होमपेज पर नोटिस वाले सेक्शन में जाएं
- TGT Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपने लॉगिन डिटेल्स डालें
- सब्जेक्ट का ऑप्शन चुनें
- आंसर की का पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी
- इसे डाउनलोड कर लें और फ्यूचर के लिए सेव कर लें
इन विषयों के लिए जारी की गई है आंसर की
- अंग्रेजी (English)
- हिंदी (Hindi)
- गणित (Mathematics)
- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- संस्कृत (Sanskrit)
- शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
- वाणिज्य (Commerce)
- गृह विज्ञान (Home Science)
- कला (Art)
- विज्ञान (Science)
- संगीत गायन (Music Vocal)
- कृषि (Agriculture)
- जीव विज्ञान (Biology)
- उर्दू (Urdu)
- संगीत वादन (Music Instrumental)
आंसर की में ऑब्जेक्शन करने का नियम
UP TGT Answer Key 2026 में यदि किसी कैंडिडेट को किसी सवाल के जवाब को लेकर आपत्ति है तो उस पर आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. लेकिन बोर्ड द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा. कैंडिडेट्स को अपने सही आंसर के सपोर्ट में एक प्रूफ या रिफरेंस अपलोड करना होगा. बिना वैलिड प्रूफ के ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं की जाएगी.
कब जारी होगा फाइनल UP TGT रिजल्ट?
यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे तय समय में ऑनलाइन आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकते हैं. बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- क्या सच में NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है? NTA ने दी सफाई
