UP PGT का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

UP PGT Final Result 2026: यूपी पीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4163 पदों पर भर्तियां होनी हैं.

UP PGT Final Result 2026: यूपी पीजीटी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने यूपी पीजीटी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इंटरव्यू के बाद जारी हुआ फाइनल रिजल्ट

UP PGT भर्ती का नोटिफिकेशन वर्ष 2022 में जारी किया गया था. आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2022 से शुरू हुई थी और 16 जुलाई 2022 तक चली थी. इसके बाद परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया. लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2 जून 2026 को घोषित हुआ था.

सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 15 जून से 27 जून 2026 के बीच आयोजित किया गया. अब इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 जुलाई 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

ऐसे चेक करें UP PGT Final Result 2026

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP PGT Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth दर्ज करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

UP PGT Final Result 2026 Check Here

UP PGT में चयन कैसे हुआ?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया गया. पहले लिखित परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की गई है. जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल रिजल्ट में शामिल है, उन्हें आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आयोग की ओर से अलग से सूचना दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ 4 साल का इंतजार, UP TGT का फाइनल रिजल्ट जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >