UP PCS Final Result 2024: यूपी PCS रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल ने किया टॉप

UP PCS Final Result 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां देखें रिजल्ट.

UP PCS Final Result 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार देर रात PCS परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 932 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए. इस परीक्षा में नेहा पंचाल ने टॉप किया है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, रिजल्ट देखने के लिए UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. रिजल्ट देखने के लिए इस खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP PCS Final Result 2024 PDF: यहां देखें रिजल्ट का पीडीएफ

UP PCS Final Result 2024: कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर PCS 2024 Final Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर और डीओबी डालकर लॉगिन करें.
  • अब सबमिट बटन दबाएं.
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UPPSC PC परीक्षा: आवेदन से लेकर रिजल्ट तक

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2024 को हुई थी. आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2024 तक चली थी. प्रीलिम्स परीक्षा 25 दिसंबर 2024 को हुई थी, जिसका रिजल्ट फरवरी में 28 फरवरी को जारी किया गया था.

मेन्स परीक्षा के लिए 7 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आवेदन किए गए थे. मेन्स परीक्षा 29,30 जून और 1-2 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. इंटरव्यू 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चला था. वहीं अब 29 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

प्रीलिम्स परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया – 1 जनवरी 2024 से 29 जनवरी 2024 तक
प्रीलिम्स परीक्षा – 25 दिसंबर 2024
रिजल्ट – 28 फरवरी 2025

मेन्स परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया – 7 मार्च से 24 मार्च 2025 तक
मेन्स परीक्षा – 29, 30 जून और 1-2 जुलाई 2025
रिजल्ट – 4 फरवरी 2026

इंटरव्यू

इंटरव्यू प्रक्रिया – 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक
फाइनल रिजल्ट
रिजल्ट – 29 मार्च 2026

कई सारे सेवाओं के लिए होती है ये परीक्षा

यूपी पीसीएस UP की सबसे बड़ी सरकारी परीक्षा (Sarkari Exams) में से एक है. इसके जरिए प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की भर्ती होती है. इस परीक्षा में कुल 24 तरह के पद और सेवाएं शामिल हैं. इनमें डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ), असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, ट्रेजरी ऑफिसर और कई अन्य पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >