SSC GD Final Result 2025 Out: एसएससी जीडी रिजल्ट जारी, 4932 महिलाएं हुईं पास

SSC GD Final Result 2025 Out: SSC जीडी फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. SSC ने रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट कहां और कैसे देखें, ये जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

SSC GD Final Result 2025 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है. 26 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था, जिसमें से केवल 50,047 कैंडिडेट्स ही सफल हो पाए. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

SSC GD Final Result 2025 Out: 4932 महिलाएं हुईं सफल

SSC ने महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग रिजल्ट जारी किया है. 50,047 चुने गए कैंडिडेट्स में से 4932 महिला उम्मीदवार और 45115 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. इस बार की परीक्षा में 26 लाख के आसपास कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और नाम देखने होंगे.

SSC GD Final Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

SSC GD Final रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें- 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर रिजल्ट ऑप्शन में जाएं.
  • SSC GD Final Result 2025 लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें.
  • पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर खोजें.
  • पीडीएड डाउनलोड करें और Ctrl+F रोल नंबर खोजें.
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

कितने पद पर निकली थी वैकेंसी?

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 53,690 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए पीईटी/पीएसटी परीक्षा सीबीटी मोड में 20 अगस्त से 12 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट 13 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था. वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 12 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चली.

यह भी पढ़ें- IBPS PO XV Final Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रिजल्ट और जाने आगे की प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >