SSC CGL Tier 1 Result 2024 Awaited: एसएससी सीजीएल टियर 1 के नतीजे जल्द होंगे जारी, यहां देखें नया अपडेट

SSC CGL Tier 1 Result 2024 Awaited: एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम 2024 जल्द घोषित होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे.

SSC CGL Tier 1 Result 2024 Awaited: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-एक परीक्षा के परिणाम को घोषित करने वाला है. रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवार ssc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें की एसएससी सीजीएल टियर एक परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी. इसकी उत्तर कुंजी 4 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी और 8 अक्टूबर को ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी गई थी.

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा पर नया अपडेट: क्या रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी है?

एसएससी टियर दो परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख करते हुए टियर एक परिणाम प्रकाशित करेगा. कर्मचारी चयन आयोग टियर-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची भी जारी करेगा. इसके अतिरिक्त रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने पड़ेंगे. इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17,727 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 30%, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य सभी वर्ग के लिए 20% अंक लाना अनिवार्य हैं.

Also Read: CBSE Date Sheet 2025: जल्द जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल यहां देखिए चेक करने की पूरी प्रक्रिया

Also Read: Krrish 4: राकेश रोशन ने डायरेक्शन से रिटायरमेंट कंफर्म करने के बीच, ऋतिक की ‘कृष 4’ पर दिया बड़ा हिंट, डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shreya Ojha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >