SBI PO Mains Result: एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट का है इंतजार, इन Steps की मदद से करें चेक

SBI PO Mains Result: 13 सितंबर को एसबीआई (SBI) की पीओ मेन्स परीक्षा हुई थी. वहीं अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

SBI PO Mains Result: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्दी ही पीओ मेंस परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. SBI PO मेंस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को हुआ था. 

SBI Job Vacancy: 541 पदों पर होगी भर्ती 

SBI की इस वैकेंसी (Vacancy) के जरिए कुल 541 पोस्ट पर भर्ती होगी. विभिन्न कैटेगरी के लिए पोस्ट की संख्या अलग-अलग है. यहां देखें- 

  • सामान्य (General)- 203
  • ओबीसी (OBC)- 135
  • ईडब्ल्यूएस (EWS)- 50 
  • एससी (SC)- 37
  • एसटी (ST)- 75

SBI PO Mains Selection Process: कैसे होगा चयन?

एसबीआई पीओ की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन चरणों के आधार पर होगा. इनमें प्रीलिम्स परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है.

SBI PO Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

एसबीआई पीओ की सैलरी बेसिक पे 48,480 रूपये होगी. वहीं पीओ के पोस्ट पर कई तरह की सुविधाएं और भत्ता मिलता है. पीओ को डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते मिलते हैं.

How To Check SBI PO Mains Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
नीचे स्क्रॉल करें, और होमपेज के नीचे Career सेक्शन पर क्लिक करें.
यहां रिजल्ट वाले सेक्शन में रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- IOCL JE Admit Card: ऑयल इंडिया में जूनियर भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >