RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं.
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और 27 नवंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे. इसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक दिया गया था.
ऐसे चेक करें RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
5810 पदों पर हो रही है भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं.
सबसे अधिक 3416 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए निर्धारित किए गए हैं. वहीं स्टेशन मास्टर के 615, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 921, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 638, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 161 और ट्रैफिक असिस्टेंट के 59 पदों पर भर्ती की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार के टॉप कॉलेजों में बढ़ीं BTech सीटें, देखें IIT, NIT और IIIT की लिस्ट
