RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Out: आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जारी, जानें आगे का प्रोसेस

RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Out: अगर आपने भी रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा दी है तो जान लें कि रिजल्ट आ गया है. जिनका रिजल्ट क्लियर हो गया है वो अब आगे के प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं.

RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Out: इंडियन रेलवे बोर्ड (RRB) ने NTPC UG CBT 2 Result 2025-26 जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट ऑफ भी अपलोड किया गया है. रेलवे ने अलग-अलग जोन के लिए रिजल्ट जारी किया है.

पटना रांची समेत सभी जोन के लिए सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स

कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, रांची और इलाहाबाद (प्रयागराज) समेत सभी जोन के लिए अलग से स्टूडेंट को शॉर्टलिस्ट किया गया है. RRB चेन्नई में 1295, अहमदाबाद में 550 और भुवनेश्वर में 392 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए गए.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Result and Cut Off for RRB Non Technical Popular Category CEN 06/2024 लिंक को खोजें.
  • इस पर क्लिक करें.
  • पीडीएफ खुल जाएगी, यहां अपना रोल नंबर खोजें.
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड करके रख लें.

क्या है आगे का प्रोसेस?

ऐसे कैंडिडेट्स जिनका रिजल्ट आया है, वे अब अगले फेज की परीक्षा में शामिल होंगे. CBAT/TST यानी कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा. इस एग्जाम के लिए 10 दिन पहले कॉल लेटर आएगा. सबसे लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

यह भी पढ़ें- सीटीईटी 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >