SSC Delhi Constable Answer Key 2025 Out: ऐसे करें आंसर की चेक

SSC Delhi Constable Answer Key : एसएससी दिल्ली कॉन्स्टेबल Answer Key 2025 कैंडिडेट्स के लिए बहुत इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट होता है. इसके जरिए वे अपने आंसर का मूल्यांकन कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की से एक संभावित स्कोर का अंदाजा लगाया जा सकता है. समय रहते आंसर चेक कर लें, ताकि फाइनल रिजल्ट आने पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

SSC Delhi Constable Answer Key: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट जारी की गई है. SSC Delhi Constable Answer Key और क्वेश्चन पेपर के साथ रिकार्ड रिस्पॉन्स शीट एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है. यह एग्जाम 16 और 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जो सीबीटी मोड में थी.

एसएससी दिल्ली कांस्टेबल की पोस्ट में 737 पदों की भर्तियां आई है. आंसर (Answer) की मदद से कैंडिडेट्स देख सकते हैं कि उनके कितने सवाल सही हुए हैं और कितना अनुमानित नंबर (Estimated Number) हो सकता है. अगर किसी आंसर में गलती लगती है, तो कैंडिडेट्स उस पर ऑबजेक्शन भी कर सकते हैं ताकि रिजल्ट आने तक जो गलती हुई है उसमें सुधार किया जा सकें.

SSC Delhi Constable Answer Key 2025 : ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर कैंडिडेट्स लॉगिन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका Answer Key और रेस्पॉन्स शीट दिखाई देगी.
  • चेक करके PDF को डाउनलोड कर लें.

SSC Delhi Constable Eligibility: योग्यता

एसएससी के अनुसार, दिल्ली कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है और उनकी उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए. कैंडिडेट्स के पास वैलिड LMV या HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in चेक कर सकते हैं.

SSC Delhi Constable Answer Key 2025:आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

अगर किसी सवाल का आंसर गलत लगता है तो कैंडिडेट्स ऑनलाइन लॉगिन करके ऑबजेक्शन कर सकते हैं . हर प्रश्न के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ता है. सही सबूत (Reference) अपलोड करना भी जरूरी होता है. अगर ऑबजेक्शन सही पाई जाती है तो आंसर में बदलाव किया जाएगा और इसके बाद Final Answer Key जारी होगी.

यह भी पढ़ें :UPSC CDS I Result 2025 Out: यूपीएससी ने जारी किया CDS I का रिजल्ट, देखें पहले 10 Topper के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >