NEET Topper 2024: गंभीर बीमारी से लड़ते हुए दिव्यांश ने किया नीट में टॉप

NEET Topper 2024: दिव्यांशु ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 में 720 में से 720 परफेक्ट स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है.

NEET Topper 2024: फेफड़ों की गंभीर बीमारी, न्यूमोथोरैक्स से पीड़ित होने के बावजूद, दिव्यांशु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2024 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक एआईआर (AIR) 1 हासिल की है.67 में से हरियाणा के दिव्यांश ने नीट यूजी ( NEET UG) में रैंक 1 पाया है.

इस बीमारी से जूझ रहे हैं नीट टॉपर

जुलाई 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा जाने के कुछ समय बाद ही उन्हें न्यूमोथोरैक्स नामक बीमारी का पता चला, जिसमें फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं.उन्होंने द फ्री प्रेस जर्नल (एफपीजे) को बताया, “मेरा एक फेफड़ा फट गया था, इसलिए मैं सिर्फ एक फेफड़े से सांस ले रहा था.मैं एक हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती था.मैं घर वापस आया और माइनर टेस्ट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया और अस्पताल में एक हफ्ते बिताने के बावजूद 720 में से 720 अंक हासिल किए.”

NEET UG Result 2024 घोषित, यहां से चेक करें अपना परिणाम

NEET UG 2024 Topper List देखें यहां, इन कैंटिडेट्स को मिला AIR 1 रैंक

सेना में जाना चाहते थे दिव्यांश

अपने पिता और चाचा, जो भारतीय सेना में हैं, से प्रेरित होकर दिव्यांशु भी सेना में शामिल होना चाहते थे और एनडीए परीक्षा देने की योजना बना रहे थे, लेकिन जब उन्होंने यह बात अपने पिता को बताई, तो उन्होंने उन्हें डॉक्टर बनने और समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया.

दिव्यांश के अनुसार मेडिकल चुनौतियों के कारण उन्होंने परीक्षा से दो दिन पहले ही अपना नीट यूजी ( NEET UG) सिलेबस पूरा किया.उन्होंने कहा, “दो दिन बचे होने पर, मुझे रिवीजन करने का मन हुआ.मैंने खुद को याद दिलाया कि अगर मैं तीन दिनों में सब कुछ भूल गया, तो मैं डॉक्टर नहीं बन सकता.मैंने आराम करने के लिए फुटबॉल खेला.5 मई को, मैंने इस सोच के साथ परीक्षा दी कि मुझे जो भी अंक मिलेंगे, वह भगवान की कृपा से होंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >