Maharashtra SSC 10th Result 2024 आज होगा जारी, यहां से करे चेक

Maharashtra SSC 10th Result 2024: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 आज घोषित किया जाएगा. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in और sscresult.mahahsscboard.in पर प्रकाशित किए जाएंगे.

Maharashtra SSC 10th Result 2024: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 27 मई को सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारी छात्रों की कुल संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य के क्षेत्रवार परिणामों की घोषणा करेंगे. एक बार जारी होने के बाद, छात्र महाराष्ट्र कक्षा 10 के परिणाम को आधिकारिक MSBSHSE wsbsites – mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in, results.digilocker.gov.in पर देख सकेंगे.

Maharashtra SSC 10th Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट – mahresult.nic.in पर जाएं
होमपेज पर, एसएससी परीक्षा फरवरी-2024 परिणाम पर क्लिक करें (परिणाम आने के बाद सक्रिय हो जाएगा)
अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें
परिणाम/स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें

CHSE Odisha 12th Result 2024 आउट, डिजिलॉकर से ऐसे देखें रिजल्ट

Maharashtra SSC Result 2024 कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक 

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: इंटरनेट के बिना ऐसा देखें अपना परिणाम

जानें कब जारी होगा परिणाम

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 27 मई को सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र दोपहर 1 बजे से अपने व्यक्तिगत परिणाम देख सकेंगे. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के साथ-साथ डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें कक्षा दसवीं का रिजल्ट

डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
होम पेज पर उपलब्ध साइन अप लिंक पर क्लिक करें
आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें
‘शिक्षा’ श्रेणी के अंतर्गत, महाराष्ट्र बोर्ड या MSBSHSE चुनें
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा परिणाम 2024 पर क्लिक करें
रोल नंबर सहित विवरण जमा करें और महाराष्ट्र एसएससी परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा
महा कक्षा 10 परिणाम 2024 को डाउनलोड करें और सेव करें

Maharashtra SSC 10th Result 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

mahresult.nic.in
sscresult.mahahsscboard.in
sscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in

TBSE Tripura Board 10th, 12th Results Declared: त्रिपुरा बोर्ड यहां से देखें परिणाम, यहां से चेक करें रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >