JSSC CGL Result Out: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

JSSC CGL परीक्षा का परिणाम jssc.nic.in पर जारी हो चुका है, ऐसे में यहां देखें पीडीएफ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां.

JSSC CGL Result Out: जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने रिजल्ट के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पूरी की जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बगान, नामकोम जाना है. ऐसे में इस खबर में आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पीडीएफ देख सकते हैं.

पेपर लीक के लगाए गए थे आरोप

JSSC CGL परीक्षा के समाप्त होते ही पेपर लीक की कई शिकायतें दर्ज की गई थी जिस वजह से परिणाम आने में काफी देरी हुई. हालांकि पेपर लीक जैसे कोई भी आरोप अब तक सिद्ध नहीं हुए हैं. यह परीक्षा 21 और 22 जनवरी को पूरे झारखंड में हुई थी और इसके तहत 2025 पद भरे जाएंगे.

देखें पदों का ब्योरा:

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 863
  • श्रम परिवर्तन पदाधिकारी: 182
  • कनीय सचिवालय सहायक: 335
  • प्लानिंग असिस्टेंट: 05
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 252
  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 195
  • अंचल निरीक्षक: 185
  • अन्य बैकलॉग पद

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्देश

JSSC CGL परीक्षा में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है उन्हें 16 से 20 दिसंबर के बीच अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने हैं. बता दें, कि प्रति दिन 2 शिफ्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रखा गया है. पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सोफेहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को डीवी की प्रक्रिया के लिए जांच स्थल पर एक घंटे पहले पहुंच जाना है. अगर किसी कारण से उम्मीदवार 16 से 20 तक अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई नहीं करवा पाते हैं तो वे 26 और 27 दिसंबर को जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

JSSC CGL से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >