JEE Main 2026 Result: जल्द जारी होगा रिजल्ट, जानें पिछले साल कब आया था परिणाम

JEE Main 2026 Result Soon: जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है और लाखों स्टूडेंट्स इसका इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद अब सभी की नजर NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी हुई है.

JEE Main 2026 Result Soon: जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है और लाखों छात्र इसके इंतजार में हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद अब सभी की नजर NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है. रिजल्ट घोषित होने से पहले पिछले साल का ट्रेंड समझना भी जरूरी है. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट कब जारी किया गया था.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

जेईई मेन 2025 सेशन 2 का परिणाम 19 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था. जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, कुल 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया था. 

कब आएगा रिजल्ट? 

पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. प्रोविजिनल आंसर की जारी किया जा चुका है. 

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

  • सबस पहले जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • Application Number और Password/Date of Birth डालें
  • लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

क्या है आगे की प्रक्रिया?

रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके जरिए NIT, IIIT और अन्य संस्थानों में एडमिशन मिलेगा. बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्रों को टॉप कॉलेज और ब्रांच मिलने के ज्यादा मौके होते हैं. JEE Main का रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद अहम होता है, ऐसे में सभी की नजर अब NTA के आधिकारिक ऐलान पर टिकी है.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: फर्जी खबरों से रहें सावधान, NTA ने किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >