JAC 10th Result 2026 LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जारी हो गया है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करना होगा. हालांकि रिजल्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) पर लेटेस्ट अपडेट यहां चेक कर सकते हैं.
JAC 10th Result 2026 इन वेबसाइट्स पर करें चेक
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
JAC Board 10th Topper: पिछले साल की टॉपर गीजांजलि
झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट
| रैंक | छात्र का नाम | विद्यालय का नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 0001 | गीतांजलि | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.60% |
| 0002 | ऋतु कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.20% |
| 0003 | अमृता गुप्ता | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.20% |
| 0004 | पूजा कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.20% |
| 0005 | अमर कुमार | प्रॉप० वि० हाई स्कूल तिलैया रंगाटांड़ | 98.20% |
| 0006 | शिवानी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 97.80% |
| 0007 | विकास प्रमाणिक | प्रॉप० हाई स्कूल बाघमारा बलियापुर | 97.80% |
| 0008 | श्रेया कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 97.60% |
| 0009 | साक्षी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 97.60% |
| 0010 | शुभम कुमार पात्रा | +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुर्डा | 97.40% |
JAC 10th Toppers List: आएगी टॉपर्स की लिस्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर टॉपर्स लिस्ट जारी होगा.
DigiLocker पर पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
JAC 10th Result 2026 on Digilocker: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर पर
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगर साइट स्लो हो जाए या खुलने में दिक्कत आए तो घबराएं नहीं. छात्रों के लिए झारखंड बोर्ड का रिजल्ट DigiLocker पर भी जारी होगा.
JAC 10th Result 2026: यहां चेक करें रिजल्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी हो सकता है. बोर्ड की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं.
JAC 10th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आपको Jharkhand Academic Council की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाला लिंक दिखेगा, उसी पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा.
- डिटेल्स भरने के बाद “Submit” बटन दबाएं.
- बस, इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- अब आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर लें और बाद में काम आए इसलिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
पासिंग मार्क्स
बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. अगर किसी कारण से इससे कम नंबर आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिल सकता है.
जो रिजल्ट आप ऑनलाइन देखेंगे, वो सिर्फ प्रोविजनल होगा यानी अस्थायी मार्कशीट. असली (ओरिजिनल) मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट आपको अपने स्कूल से ही मिलेगा. आगे कॉलेज में एडमिशन या किसी भी काम के लिए यही असली डॉक्यूमेंट काम आएंगे, इसलिए इन्हें संभालकर रखें.
यह भी पढ़ें: देर रात झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा, छात्रों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट
