कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Indian Coast Guard Final Result 2025 OUT: इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Indian Coast Guard Final Result 2025 OUT: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जिस फाइनल रिजल्ट का उन्हें बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार जारी कर दिया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया में हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और अब फाइनल सिलेक्शन लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. कुल 140 पदों पर भर्तियां होनी थीं, जिनमें जनरल ड्यूटी और टेक इंजीनियर के पद शामिल हैं.

Indian Coast Guard Final Result 2025: रिजल्ट हुआ जारी

यह रिजल्ट इंडियन कोस्ट गार्ड की उस भर्ती का है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी. पहले स्टेज की परीक्षा मार्च 2025 में हुई थी. इसके बाद दूसरे स्टेज की प्रक्रिया पूरी की गई और अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

इस भर्ती में कुल 140 वैकेंसी थीं. इनमें से 110 पद जनरल ड्यूटी के लिए और 30 पद टेक इंजीनियर के लिए रखे गए थे. अब फाइनल लिस्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर के आधार पर देख सकते हैं कि वह सिलेक्ट हुए हैं या नहीं.

Indian Coast Guard Final Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- joinindiancoastguard.gov.in
  • होम पेज पर “Latest Updates” या “Result” सेक्शन को खोजें.
  • यहां आपको “Indian Coast Guard Final Result 2025” का लिंक दिखाई देगा.
  • लिंक पर क्लिक करते ही PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी.
  • अब PDF को ओपन करें और अपने रोल नंबर को सर्च करें.
  • यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप फाइनल सिलेक्ट हो चुके हैं.

Indian Coast Guard Final Result 2025 Check Here

इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह बेहद राहत की बात है. कई दिनों से रिजल्ट का अपडेट नहीं आने से स्टूडेंट्स परेशान थे. लेकिन अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है. फाइनल रिजल्ट सिर्फ वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में ही जारी किया गया है.

जो उम्मीदवार फाइनल लिस्ट में शामिल हो गए हैं, उन्हें अब मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेिनिंग से जुड़ी जानकारी जल्द ही भेजी जाएगी. ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवार वेबसाइट और ईमेल दोनों पर आने वाले अपडेट्स को ध्यान से चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >