ICSE Board 10th Result 2026: आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में ही रिजल्ट जारी हो सकता है.
UID और Index Number रखना होगा तैयार
ICSE Board का Result 2026 चेक करने के लिए छात्रों को अपना UID यानी Unique ID और Index Number पहले से तैयार रखना होगा. बिना इन दोनों डिटेल्स के रिजल्ट देखना मुश्किल हो सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाना होगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. बाद में स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट भी दी जाएगी. इसलिए अभी ऑनलाइन रिजल्ट को सुरक्षित रखना जरूरी है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
ICSE Board 10th Result 2026 चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.
- वहां ICSE Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना UID और Index Number दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिए गए Captcha Code को भरें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
SMS से भी चेक करें ICSE Board 10th Result
अगर रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में दिक्कत आए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यह तरीका काफी आसान और तेज है. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें- ICSE . अब इस मैसेज को 09248082883 नंबर पर भेज दें. कुछ ही समय में आपका रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: 12वीं CBSE Board रिजल्ट आने से पहले जान लें कैसे तय होते है नंबर? समझिए पूरा गणित
