HSSC CET Result 2025: हरियाणा सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HSSC CET Result 2025: जुलाई महीने में 26 और 27 तारीख को HSSC CET परीक्षा हुई थी. वहीं अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट कहां और कैसे देखें. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेड्टस को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी.

HSSC CET Result 2025: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप -सी पोस्ट के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में पास हुए थे, वे HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेड्टस को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी.

HSSC CET Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?

HSSC CET 2025 की परीक्षा 26 जुलाई और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. ये परीक्षा हरियाणा के 1,350 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था. लगभग 13.47 लाख कैंडिडेट्स ने टेस्ट दिया था.

HSSC CET Resullt: कैसे देखें रिजल्ट?

  • हरियाणा स्टाफ चयन आयोग (HSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर HSSC CET 2025 Group-C Result या CET Scorecard Download के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें.
  • अब आपका HSSC CET 2025 रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

HSSC CET 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कोरकार्ड अब HSSC वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. कैंडिडेट्स अपना स्टेटस चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं. HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in है.

रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट होगा जारी

HSSC ने सीईटी परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है. अब कैटेगरी और पोस्ट के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स की घोषणा होगी. इसके बाद, HSSC मेरिट लिस्ट जारी करेगा, क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाएगा, और वैकेंसी देना शुरू करेगा.

यह भी पढ़ें- 10वीं पास हों तो भी चलेगा! इस शहर की मेट्रो में वैकेंसी, ऐसे करें Apply

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >