बस एक दिन का इंतजार! जल्द जारी होने वाला है जेईई मेन का रिजल्ट

JEE Main 2026 Result Soon: तरफ जहां जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर सेशन 1 का रिजल्ट जारी होने वाला है. जेईई मेन परीक्षा के जरिए देशभर के सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है.

JEE Main 2026 Result Soon: अगर आपने भी जेईई मेन परीक्षा दी है तो आपके लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा.

कब जारी होगा रिजल्ट?

जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 जनवरी 2026 को जारी किया जा सकता है. ये एक संभावित डेट है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

6 फरवरी को जारी हुआ था प्रोविजनल आंसर की

एजेंसी ने 6 फरवरी को जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी थी. अब कैंडिडेट्स को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है. जेईई मेन के स्कोर के आधार पर देशभर के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में BE/BTech, BArch और BPlanning जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है.

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

जेईई मेन 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच कंप्यूटर बेस्ड मोड में हुई थी. हर दिन दो शिफ्ट में एग्जाम कराया गया, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक.

JEE Main 2026 Result: कहां देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result या View Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपकी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

रिजल्ट के साथ ही रैंक और कटऑफ

रिजल्ट के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR), परसेंटाइल स्कोर और कट-ऑफ भी जारी किए जाएंगे. जेईई मेन का परसेंटाइल यह दर्शाता है कि आपने परीक्षा में कितने उम्मीदवारों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिन अभ्यर्थियों का स्कोर कट-ऑफ से ऊपर होगा, वे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया और टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए योग्य माने जाएंगे.

यह भी पढ़ें- ICMAI ने जारी किया CMA इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >