दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key 2026 OUT: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. इसे देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रूपये प्रति प्रश्न का भुगतान करें.

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key 2026 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जनवरी में आयोजित भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं. साथ ही इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

आंसर की कैसे देखें?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
यहां होमपेज पर लॉगिन करें.
इसके बाद प्रश्नपत्र, सही उत्तर और उम्मीदवार द्वारा चुने गए जवाब साफ तौर पर देखे जा सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और समय

SSC ने आपत्ति दर्ज करने के लिए सीमित समय दिया है. उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से लेकर 7 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. तय समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न का आपत्ति शुल्क देना होगा.

जरूरी निर्देश

चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के समय से अलग हो सकता है. असल परीक्षा में अलग-अलग उम्मीदवारों को अलग क्रम में सवाल मिले थे, लेकिन चैलेंज पोर्टल पर एक ही शिफ्ट के सभी कैंडिडेट्स को एक जैसा क्रम दिखेगा.

यह भी पढ़ें- CTET का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >