जेईई मेन का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन Steps की मदद से देखें

JEE Main Result 2026: जेईई मेन स्कोर 2026 के जरिए कैंडिडेट्स BE/BTech, BArch, और BPlanning के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट आने के बाद, इसे कहां और कैसे देखें.

JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है. पहले रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को जारी होने वाला था. वहीं अब रिजल्ट 16 फरवरी यानी कि आज जारी होने की संभावनाएं हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देखें.

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल पेज nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

जेईई मेन स्कोर से क्या होगा?

जेईई मेन स्कोर 2026 के जरिए कैंडिडेट्स BE/BTech, BArch, और BPlanning के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

कब हुई थी जेईई मेन परीक्षा?

जेईई मेन परीक्षा 2026 सेशन 1 कंप्यूटर बेस्ड मोड में 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी. परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थी. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले वर्ष 2025 में, National Testing Agency (NTA) ने जनवरी सेशन का रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया था. उस वर्ष परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी.

JEE Main 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें.
  • Security Code भरें और लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- ICMAI ने जारी किया CMA इंटर और फाइनल का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >