आने वाला है हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक

Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की तरफ से 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से चेक करने का भी विकल्प देता है.

Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. परीक्षा दे चुके लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ SMS के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. यह तरीका खासतौर पर उस समय काफी काम आता है जब वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट स्लो हो जाती है.

Haryana Board 10th Result 2026: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • वेबसाइट पर हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं.
  • अब “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल अंक ध्यान से चेक करें. अगर किसी तरह की गलती मिले तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Haryana Board 10th Result 2026 SMS से ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को खोलें.
  • नया मैसेज टाइप करें.
  • फॉर्मेट में लिखें: HB10 रोल नंबर
  • अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का SMS आ जाएगा.

हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 2.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. हरियाणा बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है.

यह भी पढ़ें: MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >