Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के समय कई बार बोर्ड की वेबसाइट धीमी पड़ जाती है या खुलने में समय लगता है. ऐसे में DigiLocker के जरिए छात्र बिना इंतजार अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
Haryana Board 10th Result 2026 DigiLocker पर ऐसे देखें
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें.
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
- Education सेक्शन में जाएं.
- Haryana Board को चुनें.
- HBSE Class 10 Result/Marksheet लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
Haryana Board 10th Result 2026 on Digilocker Register Here
डिजिलॉकर के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट- indiaresults.com पर भी रिजल्ट चेक करने का विकल्प मिलता है. यहां छात्र मार्कशीट के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रोल नंबर, नाम, ईमेल, मोबाइल और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल्स
- नाम की स्पेलिंग
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्टेटस
पहले कर लें रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट आने से पहले DigiLocker पर अकाउंट बनाकर रखना बेहतर रहेगा ताकि परिणाम जारी होते ही बिना किसी परेशानी के मार्कशीट डाउनलोड की जा सके. साथ ही रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें.
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट DigiLocker पर देखना न केवल आसान है बल्कि तेज भी है. ऐसे में छात्र रिजल्ट वाले दिन भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखें DigiLocker पर, जानें क्या है आसान स्टेप्स
