IIT गुवाहाटी ने जारी किया GATE 2026 का कटऑफ, ऐसे करें चेक

GATE 2026: गेट परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का रिजल्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने गेट के लिए कटऑफ जारी कर दिया है. हर ब्रांच और कैटेगरी के अनुसार, कटऑफ अलग-अलग है. कैंडिडेट्स गेट की ऑफिशियल वेबसाइट या यहां इस खबर में अपना कटऑफ चेक कर सकते हैं.

गेट का रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी कर दिया

गेट परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

GATE 2026 टॉपर्स लिस्ट और कट-ऑफ


सिविल इंजीनियरिंग (CE)
टॉपर: अमित सिहाग, साहिल नागल
कट-ऑफ (जनरल): 28.7
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 25.8
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 19.1

कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CSIT)
टॉपर: मनींदर
कट-ऑफ (जनरल): 30
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 27
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 20

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
टॉपर: राहुल नेहरा
कट-ऑफ (जनरल): 25.2
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 22.6
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 16.7

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
टॉपर: तेजावत मनोज कुमार
कट-ऑफ (जनरल): 27.7
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 24.9
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 18.4

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
टॉपर: गौरव कुमार
कट-ऑफ (जनरल): 26.4
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 23.7
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 17.5

मैथमेटिक्स (MA)
टॉपर: सुधर्शन राजगोपालन
कट-ऑफ (जनरल): 34.7
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 31.2
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 23.1

फिजिक्स (PH)
टॉपर: बिपाशा
कट-ऑफ (जनरल): 25.5
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 22.9
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 17

केमिस्ट्री (CY)
टॉपर: रजत चौहान
कट-ऑफ (जनरल): 25
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 22.5
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 16.6

डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)
टॉपर: यशवंत एम एस
कट-ऑफ (जनरल): 26.4
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 23.7
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 17.5

लाइफ साइंसेज (XL)
टॉपर: अर्पण तापादार
कट-ऑफ (जनरल): 36.3
कट-ऑफ (OBC-NCL/EWS): 32.6
कट-ऑफ (SC/ST/PwD): 24.1

कब हुई थी गेट परीक्षा?

गेट परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर कैंडिडेट्स से आपत्तियां मांगी गई थीं. सभी आपत्तियों को रिव्यू करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया.

टॉपर्स लिस्ट भी जारी

IIT गुवाहाटी ने रिजल्ट के साथ सभी पेपर्स की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है. इस लिस्ट में कैंडिडेट्स का नाम, पेपर, प्राप्त अंक (100 में) और GATE स्कोर (1000 में) शामिल होता है.

कैसे चेक करें GATE 2026 रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट GATE पोर्टल पर जाएं
  • GOAPS (GATE Online Application Processing System) में लॉगिन करें
  • अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और इसे फ्यूचर के लिए सेव कर लें

स्कोरकार्ड की वैलिडिटी

GATE 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा. इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवार MTech, PhD जैसे कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा कई सरकारी कंपनियां (PSU) भी GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं.

यह भी पढ़ें- CUET UG से BHU में कैसे लें एडमिशन, देखें पिछले साल का कटऑफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >