CISCE ISC 12th Result 2026 में रांची की वर्षा जैन ने शानदार प्रदर्शन करके शहर में टॉप किया है. सेंट फ्रांसिस स्कूल, रांची की स्टूडेंट वर्षा ने कॉमर्स स्ट्रीम में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. रिजल्ट आते ही परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल बन गया. वर्षा का सपना आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA बनने का है. अब वह CA फाउंडेशन की तैयारी में जुटने वाली हैं.
CISCE ISC 12th टॉपर वर्षा जैन की मार्कशीट
अगर वर्षा जैन की मार्कशीट (CISCE ISC 12th Result 2026 Marksheet) पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन काफी बैलेंस्ड और मजबूत दिखाई देता है. इंग्लिश में उन्हें 90 नंबर मिले हैं. इकोनॉमिक्स में 87 अंक हासिल किए हैं.
वर्षा जैन ने कॉमर्स में 94 नंबर और अकाउंट्स में 93 नंबर हासिल किया है. इसक अलावा कंप्यूटर साइंस में उन्हें 86 अंक मिले हैं. वहीं SUPW और कम्युनिटी सर्विस में उन्हें A ग्रेड मिला है. उन्हें 500 में से कुल 450 मार्क्स मिले हैं.
मां का मिला सपोर्ट
वर्षा अपनी सफलता का श्रेय सबसे ज्यादा अपनी मां को देती हैं. उनकी मां सीमा जैन रांची में जैन आयुर्वेदिक औषधालय चलाती हैं और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट किया. घर का माहौल पढ़ाई के लिए काफी पॉजिटिव रहा, जिससे वर्षा को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली.
वर्षा की बड़ी बहन माही जैन भी रांची की सिटी टॉपर रह चुकी हैं. उन्होंने CA फाउंडेशन की परीक्षा भी पास कर ली है और अभी CA इंटर की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने अपनी बहन से बहुत कुछ सीखा और उसी रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं.
वर्षा जैन अब अपने अगले लक्ष्य की ओर बढ़ चुकी हैं. उनका फोकस CA बनने पर है और इसके लिए वे जल्द ही CA फाउंडेशन की तैयारी शुरू करेंगी.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स
