CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट बनकर लगभग तैयार हो चुका है. जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इससे पहले आइए जानते हैं कि CBSE Board 12वीं का रिजल्ट कैसे तैयार होता है और पासिंग मार्क्स क्या है.
डिजिटल तरीके से चेक की गई कॉपियां
CBSE अब On-Screen Marking (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है. इसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को पहले स्कैन किया जाता है और फिर शिक्षक उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चेक करते हैं. इससे कॉपी जांचने की प्रक्रिया तेज और ज्यादा सटीक हो जाती है.
कैसे दिए जाते हैं CBSE Board में मार्क्स?
- हर विषय कुल 100 अंकों का होता है
- इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट दोनों शामिल होते हैं
- अलग-अलग विषयों में यह विभाजन 80+20, 70+30 या 30+70 हो सकता है
टोटल और प्रतिशत कैसे बनता है?
CBSE में आमतौर पर 5 मेन सब्जेक्ट के नंबर जोड़कर प्रतिशत निकाला जाता है. सभी सब्जेक्ट के मार्क्स को जोड़कर 5 से डिवाइड कर दिया जाता है और इस तरह परसेंटेज निकाला जाता है.
CBSE Board 12th Passing Marks: क्या है पासिंग मार्क्स?
CBSE बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी होता है. यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट दोनों पर लागू होता है यानी अगर किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल अलग-अलग हैं, तो दोनों में मिनिमम पासिंग मार्क्स लाना जरूरी है. कुल मिलाकर भी छात्र का प्रतिशत 33% या उससे अधिक होना चाहिए, तभी उसे पास माना जाता है. यदि कोई छात्र एक या दो विषय में इस मिनिमम मार्क्स से कम प्राप्त करता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, DigiLocker और UMANG ऐप से भी कर सकेंगे चेक
