1 करोड़ कॉपियों में हो सकती है गलती, CBSE ने बताया कैसे सुधारेंगे

CBSE Board 12th Result 2026: अगर आपने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है और अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो CBSE आपको रिजल्ट में सुधार का मौका दे रही है.

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 13 मई 2026 को जारी किया गया था. कुछ स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से खुश हैं तो वहीं कुछ मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए CBSE कुछ सुविधा देने जा रही है. CBSE के परीक्षा नियंत्रक ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

CBSE Revaluation 2026: 12वीं के रिजल्ट में हो सकता है सुधार

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज (CBSE Controller of Examinations, Sanyam Bhardwaj) ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि पहली सुविधा के तहत छात्र अपनी जांची गई आंसर कॉपी मांग सकते हैं. अगर किसी छात्र को लगता है कि उनकी कॉपी में सुधार की जरूरत है तो एक्सपर्ट द्वारा वो सुधार किया जाता है. इसके लिए स्टूडेंट्स को आवेदन करना होगा. आवेदन विंडो 19 तारीख से खुलेगी और छात्र 22 तक अप्लाई कर सकेंगे. उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद छात्र उसे देखकर जांच सकते हैं कि उसमें कोई गलती है या नहीं.

छात्रों को मिलेगा सुधार का मौका

उन्होंने आगे कहा कि CBSE एक ऐसी संस्था है जो छात्र हित के लिए काम करती हैं और हम बहुत ट्रांसपीरेंसी के साथ काम करते हैं. हम लगभग 1.25 करोड़ कॉपियां चेक करते हैं. ऐसे में कहीं-कहीं गलती होने की संभावना रहती है. इन गलतियों को सुधारने के लिए हम छात्रों को कुछ सुविधाएं देते हैं.

मार्क्स घटा या बढ़ाए भी जा सकते हैं

CBSE की मार्किंग स्कीम वेबसाइट पर अपलोड है. छात्र उन्हें मिले मार्क्स का वहां से मिलान कर सकते हैं. अगर जांच के दौरान हमारे एक्सपर्ट का पैनल यह पुष्टि करता है कि रियल में कोई गलती हुई है, तो उसे तुरंत सुधारा जाएगा. यदि सुधार के बाद छात्र के मार्क्स बढ़ते हैं, तो अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे. वहीं, यदि गलती सुधारने के बाद मार्क्स कम होते हैं, तो छात्र के अंक घटाए भी जा सकते हैं.

ऑफिशियल जानकारी से हासिल करें जानकारी

CBSE ने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं. यदि किसी छात्रो को कोई विशेष जानकारी चाहिए तो वे अपने स्कूल के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला, 9वीं-10वीं कक्षा में जुलाई से लागू होगा थ्री लैंग्वेज रूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >