CBSE Board 10th Result 2026: पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी करता है. हालांकि, इस बार उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल महीने में ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th Result) जारी करके छात्रों को सरप्राइज कर सकता है. अगर आपने भी इस साल 10वीं की परीक्षा दी है, तो अपना रोल नंबर निकाल कर तैयार रखें.
हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड मई के महीने में ही नतीजे जारी करने के मूड में है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है, लेकिन सोशल मीडिया और खबरों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के भीतर ही आपको गुड न्यूज मिल जाएगी.
CBSE Board 10th Result 2026: इन वेबसाइट पर होगा जारी
रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो जाता है, इसलिए इन डायरेक्ट लिंक्स को अपने पास सेव रखें-
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- results.gov.in
CBSE Board 10th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वहां ‘CBSE 10th Result 2026’ वाले लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
- अब अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID भरें.
- जैसे ही ‘Submit’ दबाएंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसका स्क्रीनशॉट ले लें या फिर डाउनलोड करके रख लें.
वेबसाइट पर जो रिजल्ट दिखेगा, वो तुरंत की जानकारी के लिए है. आपकी असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूल से ही मिलेंगे. हां, अगर आप चाहें तो डिजिलॉकर वाली मार्कशीट का इस्तेमाल आगे की पढ़ाई या एडमिशन के लिए कर सकते हैं, क्योंकि वो भी पूरी तरह मान्य होती है.
ऐसे मिलेगी मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट DigiLocker पर भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे. छात्र वहां से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि स्कूल से मिलने वाली ओरिजिनल मार्कशीट बाद में मान्य दस्तावेज होगी.
यह भी पढ़ें: MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट
