CBSE 12th Supplement Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12 अगस्त 2026 को कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने सप्लीमेंट्री परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
Important Dates: जानिए इसके बारे में
CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और 10 अप्रैल 2026 तक चली थी. परीक्षा का रिजल्ट 13 मई 2026 को जारी किया गया था. कक्षा 12वीं का री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन रिजल्ट 21 जून 2026 को जारी किया गया था. इसके बाद कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जूलाई 2026 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 12 अगस्त 2026 काे जारी किया गया है.
CBSE 12th Supplementary Result 2026 Official Result Check Here
Result Website: कहां हुआ रिजल्ट पब्लिश?
स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना जरूरी डिटेल्स दर्ज करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
How to Check Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- स्टूडेंट को सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होमपेज कर आपको Result का ऑप्शन मिलेगा.
- इसपर क्लिक करने के बाद आपको Class 12 Supplementary का ऑप्शन मिलेगा.
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें नाम, राॅल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और स्कूल नंबर जैसे अन्य डिटेल्स भरकर Submit करना होगा.
- इसके बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला: 10वीं पास करने के लिए तीसरी भाषा में पास होना होगा अनिवार्य
Other Way to Access Result: रिजल्ट देखने का दूसरा तरीका
अगर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट काम नहीं कर रहा है, तो स्टूडेंट्स के पास रिजल्ट देखने का दूसरा ऑप्शन भी है. स्टूडेंट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप जैसे दूसरे प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Note: आर्टिकल में दिए गए प्रोसेस के मुताबिक स्टूडेंट आपना 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट देख सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा बदलाव: पहले मिलेगी जांची हुई उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी, फिर होगा वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन
