CBSE Class 10, 12 Result 2024 जल्द होगा जारी, एसएमएस से ऐसे कर सकेंगे चेक

CBSE Class 10, 12 Result 2024: आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट के जारी होने के बाद अब सीबीएसई के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. आइए जानें कैसे बिना इंटरनेट के आप रिजल्ट देख सकेंगे.

CBSE Class 10, 12 Result 2024 Soon: सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को जारी करेगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही सीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा करने की उम्मीद है.जो छात्र सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे.आपको बता दें सीआईएससीई ने आईएससी और आईसीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परिणाम 2024 पहले ही जारी कर दिया है.

एसएमएस के द्वारा ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

बिना इंटरनेट के सीबीएसई रिजल्ट चेक करने का पहला और सबसे आसान विकल्प एसएमएस है…

पहला और सबसे स्पष्ट कदम मोबाइल फोन पर टेक्स्ट संदेश विकल्प को खोलना है.

सुनिश्चित करें कि उसी फ़ोन का उपयोग करें जिसका नंबर बोर्ड पर पंजीकृत है.

यदि आप 10वीं कक्षा में हैं तो टेक्स्ट विकल्प में ‘सीबीएसई10 (रोल नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)’ लिखें.

यदि आप 12वीं कक्षा के छात्र हैं, तो ‘सीबीएसई12 (रोल नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)’ लिखें.

अब 7738299899 पर मैसेज भेजें.

जानें कब आयोजित हुई थी परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की गईं. दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं, जो सुबह 10:30 से 1:30 अपराह्न बजे तक चलीं थी. कक्षा 10 और 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 लाइव अपडेट: छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम देख सकते हैं:

cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >