CA Topper Mukund Agiwal: मध्य प्रदेश के मुकुन्द का कमाल! सीए फाइनल में 600 में से 500 अंक लाकर किया टॉप

CA Topper Mukund Agiwal: मुकुन्द अगीवाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले के धामनोद (Dhamnod) शहर के रहने वाले हैं. उन्होंने सीए फाइनल परीक्षा में कुल 500 अंक और 83.33 % के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है.

CA Topper Mukund Agiwal: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल (CA Final) और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (CA Intermediate) परीक्षा और सीए फाउंडेशन परीक्षा (CA Foundation) का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सीए फाइनल परीक्षा में मध्य प्रदेश के मुकुन्द अगीवाल (Mukund Agiwal) ने टॉप किया है.

मध्य प्रदेश के मुकुन्द ने हासिल किया AIR 1

मुकुन्द अगीवाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले के धामनोद (Dhamnod) शहर के रहने वाले हैं. उन्होंने सीए फाइनल परीक्षा में कुल 500 अंक और 83.33 % के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है.

ICAI ने जारी किया रिजल्ट

ICAI ने फाइनल और इंटरमीडिएट (ICAI CA Final And Intermediate Result) दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है, जबकि सीए फाउंडेशन परीक्षा का अलग से जारी किया गया है. परिणाम जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मुकुन्द अगीवाल को बधाई संदेश मिल रहे हैं. उन्होंने सीए परीक्षा का काफी अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं अब वो आगे एक सफल सीए बनने की तैयारी में जुट जाएंगे.

इस साल सीए फाइनल परीक्षा का पासिंग प्रतिशत कम रहा

सीए फाइनल परीक्षा में कुल 11,466 उम्मीदवार शामिल हुए थे. ग्रुप-I के लिए, 51,955 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 12,811 पास हुए. ग्रुप 1 परीक्षा का पासिंग पर्सेटेंज 24.66% रहा. ग्रुप-II में, 32,273 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 8,151 पास हुए, जिससे पासिंग पर्सेंटेज 25.26 प्रतिशत रहा. दोनों ग्रुपों की परीक्षा में 16,800 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 2,727 पास हुए, जिससे पासिंग पर्सेटेंज 16.23 प्रतिशत रहा.

यह भी पढ़ें- कैसे बनते हैं डेटाबेस इंजीनियर, Google Microsoft में भी डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >