बिहार ऑफिस अटेंडेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, सोनू कुमार रैंक 1 टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट

BSSC Office Attendant Final Result 2026: बिहार में यह भर्ती विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत निकाली गई थी. जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनका चयन मेरिट के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें सोनू कुमार ने रैंक 1 लाकर परीक्षा में टॉप किया है. वही

BSSC Office Attendant Final Result 2026: बिहार में यह भर्ती विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत निकाली गई थी. जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनका चयन मेरिट के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें सोनू कुमार ने रैंक 1 लाकर परीक्षा में टॉप किया है. वही

26 मई को हुई थी मुख्य परीक्षा

ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की मुख्य परीक्षा 26 मई 2026 को पटना के बापू परीक्षा परिसर, कुम्हरार में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद आयोग ने 286 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया. यह प्रक्रिया 14 और 15 जुलाई 2026 को हुई. इस दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई.

उम्मीदवारों को मिला एक और मौका

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (BSSC Office Attendant DV) के दौरान कुछ उम्मीदवार नहीं पहुंचे और कुछ लोग जरूरी प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सके. इसके बाद आयोग ने रिक्त पदों को भरने के लिए 55 अतिरिक्त उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया. साथ ही पहले अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को भी 30 जुलाई 2026 को दोबारा मौका दिया गया.

ऐसे तैयार हुई मेरिट लिस्ट

आयोग ने बताया कि मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई गई है. यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर हैं तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है. अगर अंक और जन्मतिथि दोनों समान हैं तो अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम यानी A से Z के आधार पर उम्मीदवारों को सूची में स्थान दिया गया है. अब आगे की नियुक्ति प्रक्रिया इसी मेरिट लिस्ट के अनुसार पूरी की जाएगी.

BSSC Office Attendant Final Result 2026 Check Here

ऐसे चेक करें रिजल्ट या मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "Latest Notices" या "Results" सेक्शन खोलें.
  • "ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2022" या संबंधित मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें.
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

BSSC Office Attendant टॉपर्स लिस्ट

क्रम संख्यारोल नंबरउम्मीदवार का नाममेरिट रैंक
122020224सोनू कुमार1
222020177अजय कुमार साहू2
322020275विनय कुमार3
422020650विक्रम कुमार4
522020464ब्यूटी कुमारी5
622020522राहुल कुमार6
722020708विनय कुमार7
822020768मोहित राज8
922020396सानोज कुमार9
1022020286प्रशांत कुमार10
1122020433निरंजन कुमार11
1222020691तनुजा कुमारी12
1322020579दयानिधि कुमार13
1422020055मनमत शर्मा14
1522020663रोहित कुमार चौरसिया15
1622020679अंजनी कुमारी16
1722020244शिवांगी कुमारी17
1822020692सूरज कुमार18
1922020624प्रियेश कुमार19
2022020117नौसीन परवीन20

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती का अगला चरण शुरू, 24 अगस्त से होगी DET परीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >