BSF Constable Result 2026: बीएसएफ की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की मदद से देख सकते हैं.
यह भर्ती नोटिफिकेशन 25 जुलाई 2025 को जारी किया गया था. वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होकर 23 अगस्त 2025 तक चली थी. आवेदन में सुधार करने का मौका 26 से 28 अगस्त 2025 के बीच दिया गया था.
BSF Constable Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Constable Tradesman PET/PST Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज खुलने पर अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
- आवश्यक जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
BSF Constable Result 2026 Check Here
इतने अभ्यर्थी हुए सफल
बीएसएफ की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए PET और PST का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक देश के विभिन्न भर्ती केंद्रों पर किया गया था.
इस चरण में सफल होने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,81,143 है. इनमें 1,76,361 पुरुष और 4,782 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. ये सभी अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
PET और PST में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं वाराणसी के ये मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर बनने का सपना होगा सच
