बिहार पुलिस SI मेन्स का रिजल्ट जारी, 7 ट्रांसजेंडर पास, कुल 10759 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

Bihar Police SI Result 2026 Declared: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में 7 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

Bihar Police SI Result 2026 Declared: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI मेन्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा में कुल 10,759 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिनमें 7 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हैं. अब सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा.

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 और 21 जनवरी 2026 को किया गया, जबकि मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को संपन्न हुई.

Bihar Police SI Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध Bihar Police SI Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Bihar Police SI Result 2026 Declared Check Here

7 ट्रांसजेंडर भी पास

बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के तहत कुल 1799 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है. आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार इस बार मेन्स परीक्षा में कुल 10,759 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. खास बात यह रही कि इनमें 7 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी सफलता हासिल कर नई मिसाल पेश की है.

Bihar Police SI PET के लिए सेलेक्शन

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में उपस्थित होना अनिवार्य होगा. PET से जुड़ी विस्तृत सूचना और प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे. निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य माना जाएगा और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा. किसी भी परिस्थिति में तिथि बढ़ाने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार BEd CET का रिजल्ट जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >