Bihar Board 11th Admission 2026: OFSS पोर्टल पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Bihar Board 11th Admission 2026: ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के साथ-साथ अन्य बोर्ड के छात्र भी OFSS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

Bihar Board 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 11वीं कक्षा (इंटर एडमिशन) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के जरिए साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

वे छात्र जिन्होंने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. बिहार बोर्ड के साथ-साथ अन्य बोर्ड के छात्र भी OFSS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2026 है.

कैसे करें आवेदन?

छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, ofssbihar.net

  • रजिस्ट्रेशन करें
  • व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम का चयन करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें

इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

स्ट्रीम का मिलेगा ऑप्शन

आवेदन के दौरान छात्र अपनी रुचि के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं. साथ ही वे कई स्कूल/कॉलेज का विकल्प भी भर सकते हैं, जिससे एडमिशन के मौके बढ़ जाते हैं.

मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा एडमिशन

11वीं में एडमिशन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. बोर्ड द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम होगा, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित स्कूल/कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्र आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और लास्ट डेट से पहले फॉर्म जमा कर दें. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- रिम्स डेंटल कॉलेज में प्रिंसिपल पोस्ट के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >