बिहार बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका

Bihar BEd CET Result 2026: बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार बीएड सीईटी के लिए आंसर की जारी हो गई है. प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट की तारीख भी घोषित हो गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-brabu.in पर जाना होगा.

बिहार बीएड एंट्रेंस परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है. आंसर की जारी कर दी गई है और अब रिजल्ट की तारीख भी घोषित कर दी गई है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

Bihar BEd CET Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाना होगा.
  • होमपेज पर Bihar BEd CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और डिटेल्स भरें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

19 जून को आएगा रिजल्ट

इस परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 18 मई 2026 तक चली. इसके बाद एडमिट कार्ड 01 जून 2026 को जारी किया गया और परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित हुई. आंसर की 08 जून 2026 को जारी की गई और इसका रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किया जाएगा.

इन यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन

  • आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना
  • बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर
  • भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी, मधेपुरा
  • जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी, दरभंगा
  • ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा
  • मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी यूनिवर्सिटी, पटना
  • मुंगेर यूनिवर्सिटी, मुंगेर
  • पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना
  • पटना यूनिवर्सिटी, पटना
  • पूर्णिया यूनिवर्सिटी, पूर्णिया
  • तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी, भागलपुर
  • वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा

आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका

आंसर की जारी होने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को किसी सवाल के जवाब पर शक है तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होती है. ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है और जरूरत पड़ने पर फाइनल आंसर की में बदलाव भी किया जाता है.

यह भी पढ़ें: जून के दूसरे हफ्ते में आ सकता है UPSC Prelims रिजल्ट, देखें पिछले 5 साल के ट्रेंड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >