Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 OUT: बैंक की नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाना होगा.
इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 500 ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित हुई थी और अब इसका परिणाम 11 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bank of Baroda Office Assistant Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- वहां Office Assistant (Peon) Result 2026 का लिंक दिखाई देगा.
- उस लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट पीडीएफ फाइल में खुलेगा.
- अब अपने रोल नंबर या नाम को सर्च करके रिजल्ट चेक करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 PDF Check Here
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जा सकता है. इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया शामिल हो सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.
Bank of Baroda Office Assistant भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 3 मई 2025 से हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 23 मई 2025 तक का समय दिया गया था. उसी दिन तक आवेदन फॉर्म पूरा करना भी जरूरी था. इसके बाद बैंक की ओर से परीक्षा का आयोजन 22 और 23 फरवरी 2026 को किया गया था.
परीक्षा से पहले 15 फरवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. अब परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए 11 मार्च 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: UPSC की कटऑफ लिस्ट जारी, जनरल का फाइनल मार्क्स 963
