रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए 734 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे की रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने एक्ट अप्रेंटिस के 734 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट 5 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी और ट्रेनिंग का सपना देख रहे 10वीं पास और आईटीआई होल्डर्स के लिए एक जरूरी खबर है. भारतीय रेल की रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला (पंजाब) ने एक्ट अप्रेंटिस के तहत 734 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर होगा.

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य कैंडिडेट 5 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं. कैंडिडेट्स आखिरी समय का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म भर लें. आखिरी समय तक इंतजार करने में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से अप्लाई करने में समस्या आ सकती है.

ट्रेड वाइज वैकेंसी की संख्या

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9 अलग-अलग टेक्निकल ट्रेड्स में 734 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा-

TradesNo of Seats
फिटर (Fitter)180 पद
वेल्डर (Welder G&E)220 पद
मशीनिस्ट (Machinist)60 पद
इलेक्ट्रीशियन (Electrician)110 पद
एसी एंड रेफ्रिजरेशन मैकेनिक44 पद
पेंटर (General)40 पद
कार्पेंटर (Carpenter)40 पद
मैकेनिक मोटर व्हीकल20 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक20 पद
Total 734

ये भी पढ़ें: NTA में नौकरी पाने का मौका, Content Writer और Video Editor के पद पर निकली वैकेंसी

योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
  • वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 5 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं एससी-एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग वर्ग को 10 साल की छूट दी जाएगी.

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. कैंडिडेट्स का चयन 10वीं कक्षा के अंकों और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट से होगा.

आवेदन फीस

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है. जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी. बाकि विशेष जानकारी के लिए इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं-

Notification of Act Apprenticeship RCF Kapurthala

ऐसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले RCF Kapurthala की ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
  • वहां अप्रेंटिसशिप सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें,
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने लॉगिन आईडी से लॉगिन कर मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड होने का बाद सभी जानकारी दोबारा देख कर वेरीफाई कर लें.
  • अंत में फीस जमा कर फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

RCF Apprentice Online Application

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये प्रति महीने की सैलरी, बिहार बोर्ड ने निकाली को-ऑर्डिनेटर के पद पर भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >