Raksha Bandhan Essay: स्कूल कंपटीशन में मिलेगा First Prize, ऐसे लिखें रक्षाबंधन पर निबंध

रक्षाबंधन पर स्कूल की निबंध प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज पाना चाहते हैं? देखें निबंध का सैंपल और जानें 4 आसान स्टेप्स का परफेक्ट स्ट्रक्चर, जिससे आपका निबंध बनेगा सबसे अलग और इम्प्रेसिव.

Raksha Bandhan Essay: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर बहुत से स्कूलों में निबंध (Essay) और भाषण (Speech) कंपटीशन कराई जाती हैं. अगर आप या आपके बच्चे स्कूल के निबंध कंपटीशन में पहला स्थान (First Prize) हासिल करना चाहते हैं, तो केवल शब्द लिखना काफी नहीं है. इसके लिए सही स्ट्रक्चर, साफ लिखावट और बेहतरीन विचारों का होना जरूरी है. आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर एक परफेक्ट निबंध कैसे लिखा जाए.

निबंध का सही ढांचा (Essay Structure)

  • प्रस्तावना (Introduction): सुंदर कविता या कोट से शुरुआत कर रक्षाबंधन का अर्थ और तिथि बताएं.
  • पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व: कृष्ण-द्रौपदी या कर्णावती-हुमायूं की कहानी जोड़कर बात को प्रभावशाली बनाएं.
  • आधुनिक स्वरूप: बताएं कि कैसे आज भाई अपनी बहनों की पढ़ाई और करियर में बड़े सपोर्टर बन रहे हैं.
  • निष्कर्ष (Conclusion): अंत में इस त्योहार के सामाजिक संदेश और प्रेम के महत्व का संक्षिप्त निचोड़ लिखें.

ये भी पढ़ें: JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर, नर्सिंग और मेडिकल में एडमिशन शुरू, देखें इंपॉर्टेंट डेट्स और अलॉटमेंट शेड्यूल

Raksha Bandhan Essay: सैंपल

निबंध: रक्षाबंधन - प्रेम और सुरक्षा का पर्व

"रेशम की डोरी में छिपा प्यार का संसार, लाया है खुशियों की सौगात रक्षाबंधन का त्योहार."

प्रस्तावना

भारत त्योहारों का देश है, जहां हर पर्व किसी न किसी मानवीय मूल्य और रिश्ते को समर्पित है. इनमें से रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का सबसे सुंदर प्रतीक है. यह पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सफलता की कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा देने और हर मोड़ पर उनका साथ निभाने का वचन देते हैं.

पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व

रक्षाबंधन का इतिहास बेहद पुराना और सीख देने वाला है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान कृष्ण की अंगुली कट गई थी, तब माता द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनकी अंगुली पर बांध दिया था. इसके बदले कृष्ण ने द्रौपदी को हर संकट में रक्षा का वचन दिया और चीरहरण के समय उनका मान बढ़ाया. इतिहास में भी महारानी कर्णावती ने मुगल सम्राट हुमायूं को राखी भेजकर सहायता मांगी थी, जिसे हुमायूं ने सहर्ष स्वीकार किया था. ये कथाएं सिखाती हैं कि राखी का धागा केवल खून के रिश्ते से नहीं, बल्कि दिल के रिश्ते और रक्षा के भाव से जुड़ता है.

आधुनिक दौर में रक्षाबंधन का स्वरूप

आज के मॉडर्न समय में रक्षाबंधन का दायरा और व्यापक हो गया है. अब रक्षा का मतलब केवल शारीरिक सुरक्षा नहीं, बल्कि बहन की शिक्षा, उसके सपनों और उसके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करना भी है. आज बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं और भाई उनके इस सफर में सबसे बड़े साथी बनकर सामने आ रहे हैं.

निष्कर्ष

रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश डेटा है. यह त्योहार हमें अपने रिश्तों का महत्व समझना और उनका सम्मान करना सिखाता है. हमें इस पर्व की पवित्रता और इसके मूल संदेश को हमेशा बनाए रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rakhi Special: इस रक्षाबंधन बहन को दें पढ़ाई का स्मार्ट गिफ्ट, स्टडी में मदद करेंगे ये 7 बेहतरीन AI Tools


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >