Rajasthan Siblings Success Story: आज हम राजस्थान के इक ऐसे परिवार के बारे में बताएंगे, जिसके 3 बच्चे अपसर बन गए हैं. यह सक्सेस स्टोरी तीन भाई बहनों, शिवपाल सिंह, शिशुपाल सिंह और गीता की है. आइए इसके बारे में डीटेल में जानते हैं.
Father's Facebook Post: फेसबुक पर क्या पोस्ट किया पिता नें?
तीनों अफसर के पिता मोहनराम ईशरवाल ने अपने फेसबुक अकाउंड पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, तीन-तीन वर्दीधारी बच्चों का पिता होना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की पराकाष्ठा है. उनकी इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार, परिवार के तीनों बच्चों ने देश की अग्रिम सेवाओं में अपनी जगह बनाई है. मीडिया के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं. उनमें से तीन बच्चों की सरकारी नौकरी लग चुकी हैं. यह मेरे और परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है.
ये भी पढ़ें: टेलीग्राम पर हुई दोस्ती, साथ की पढ़ाई और तीनों बने अफसर, जानें इन दोस्तों की सक्सेस स्टोरी
Brother-Sister Posts: किस पोस्ट पर हैं तीनों भाई बहन?
मोहनराम ईशरवाल के फेसबुक पोस्ट के अनुसार बेटे शिव पाल सिंह का सलेक्शन UPSC CAPF (AC) 2025 की परीक्षा में हुआ है. उन्होंने UPSC CAPF (AC) 2025 की परीक्षा में AIR 33 हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है. वह CISF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने जा रहा है. वहीं दूसरे बेटे शिशुपाल सिंह का चयन CBIC में प्रिवेंटिव ऑफिसर (मुंबई कस्टम) के पद पर हुआ है. बेटी गीता पहले से ही राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर जोधपुर में सेवाएं दे रही है.
ये भी पढ़ें: कबाड़ बीनने वाले के बेटे सागर रेगर ने क्रैक किया NEET, जानिए उनकी सफलता की कहानी
Father Occupation: क्या करते है पिता?
मोहनराम ईशरवाल खुद एक शिक्षक हैं. वह राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां स्थित सरकारी स्कूल एकलखोरी में सेकंड ग्रेड टीचर के तौर पर पढ़ाते हैं. ऐसे में उन्होंने अपने सभी बच्चों काे पढ़ने-लिखने का भरपूर अवसर दिया हैं.
Social Media Congratulations: खुब मिल रही बधाईयां
पिता मोहनराम ईशरवाल की ओर से फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद से बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने यह पाेस्ट की सुबह लगभग 11 बजे किया था, जिसके बाद इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: कई बार हुए असफल, लेकिन नहीं टूटा हौसला, बिलाल खान ने UPSC CAPF 2025 में हासिल की AIR 121
