Rajasthan PTET Result 2025: जल्द जारी होगा राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी 2025 का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा. इस परीक्षा के जरिए छात्र बीएड और इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी यहां दी गई है.

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है. यह परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की गई थी. परीक्षा का आयोजन 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले के लिए किया गया था.

अब जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

कैसे चेक करें रिजल्ट ?

  • सबसे पहले वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “PTET 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, नाम या जन्मतिथि डालें.
  • जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन दबाएं.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद पास होने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इस प्रक्रिया में कॉलेज चयन, दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें.

इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा.

यदि आपने भी यह परीक्षा दी है, तो अपने रिजल्ट की अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Also Read: Astronaut Food In Space: अंतरिक्ष में क्या खाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? जानिए जमीन की थाली से कितनी अलग होती है उनकी डाइट

Also Read: Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >