NUSRL Ranchi: अगर आपका सपना वकील, जज, लीगल एडवाइजर या कॉर्पोरेट लॉ एक्सपर्ट बनने का है, तो झारखंड की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. वर्ष 2010 में बना यह यूनिवर्सिटी देश के प्रमुख नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में शामिल है और ईस्ट इंडिया में लीगल एजुकेशन के लिए अपनी अलग पहचान बना चुकी है. यहां मॉडर्न पढ़ाई, रिसर्च और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के जरिए स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल करियर के लिए तैयार किया जाता है.
BA LLB (Hons) में मिलता है थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस
NUSRL का BA LLB (Hons) 5 ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स है. इस कोर्स में आर्ट्स के सुबजेक्ट्स के साथ कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, क्रिमिनल लॉ, कॉर्पोरेट लॉ, इंटरनेशनल लॉ समेत कई इंपॉर्टेंट सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. पढ़ाई को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि केस स्टडी, मूट कोर्ट प्रैक्टिस और नियमित इंटर्नशिप के जरिए स्टूडेंट्स को वास्तविक कानूनी प्रक्रिया का अनुभव भी कराया जाता है.
इस कोर्स में एडमिशन CLAT UG (Common Law Admission Test) के स्कोर के आधार पर मिलता है. इसलिए लॉ की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए CLAT सबसे इंपॉर्टेंट एंट्रेंस एग्जाम माना जाता है.
ये भी पढ़ें: टॉप 30 में आती है रांची की ये लॉ यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलता है एडमिशन
LLM से बढ़ाएं विशेषज्ञता और रिसर्च का दायरा
ग्रेजुएशन के बाद जो स्टूडेंट्स किसी खास फील्ड में एक्सपर्टीज हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए NUSRL 1 ईयर LLM प्रोग्राम भी करवाता है. इसमें एडमिशन CLAT PG के स्कोर के आधार पर होता है. इस कोर्स के दौरान कॉर्पोरेट लॉ, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) और कॉन्स्टिट्यूशनल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ जैसे सब्जेक्ट पर डीप लर्निंग और रिसर्च का अवसर मिलता है.
NUSRL Ranchi: कैंपस एंड प्लेसमेंट
मॉडर्न कैंपस और बेहतर प्लेसमेंट सुविधाओं कांके-नगड़ी रोड स्थित NUSRL का कैंपस मॉडर्न फैसिलिटी के साथ बना हुआ है. यहां डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई कैंपस, मूट कोर्ट हॉल, लीगल एड क्लिनिक और हॉस्टल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यूनिवर्सिटी अपने स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री एक्सपोजर देने के लिए इंटर्नशिप और अलग-अलग एकेडमिक एक्टिविटी का भी आयोजन करती है.
NUSRL से पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कॉर्पोरेट लॉ फर्म, ज्यूडिशियरी, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, लीगल कंसल्टेंसी और सिविल सर्विसेज जैसे फील्ड्स में करियर के अच्छे अवसर उपलब्ध रहते हैं. यही वजह है कि झारखंड सहित देशभर के लॉ कैंडिडेट्स के बीच यह यूनिवर्सिटी लगातार लोकप्रिय होती जा रही है.
ये भी पढ़ें: First Government Medical College: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें फीस, सीटें और करियर स्कोप
