NIRF Ranking 2026: इस बार कौन बनेगा नंबर-1 काॅलेज? देखें 2024 और 2025 के टॉप संस्थानों की रैंकिंग

NIRF Ranking 2026 की घोषणा जल्द होने वाली है. यहां जानें IIT मद्रास, IISc, IIT बॉम्बे समेत देश के टॉप 10 शिक्षण संस्थानों की संभावित रैंकिंग और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.

NIRF Ranking 2026: भारत के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों की नजर अब NIRF Ranking 2026 पर है. शिक्षा मंत्रालय की ओर से NIRF रैंकिंग 2026 की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैंकिंग सितंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आज हम इस आर्टिकल में जानते हैं, कि पिछले कुछ वर्षों में कौन से सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज टॉप पर रहे हैं और उनकी रैंकिंग कैसी रही है.

NIRF Ranking 2026 Data Submission Process: कब से कब तक जारी था प्रोसेस?

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर दी गई जानकारी के अनुसार NIRF रैंकिंग 2026 के लिए संस्थानों द्वारा डेटा कैप्चर सिस्टम (DCS) के जरिए डेटा सबमिट करने की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी. डेटा सबमिट करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 थी, जिसके बाद मुख्य सबमिशन विंडो बंद हो गई. वहीं, Sustainable Institution कैटेगरी के लिए डेटा जमा करने की प्रक्रिया 23 मार्च 2026 को पूरी तरह समाप्त हो गई. बता दें कि 2026 वर्ष NIRF रैंकिंग का 11वां संस्करण होगा.

ये भी पढ़ें: NAAC Ranking क्या है? एडमिशन से पहले कॉलेजों की NAAC रैंकिंग देखना क्यों है जरूरी, जानें पूरी डिटेल

NIRF Ranking 2025 Top 10 Colleges: 2025 की लिस्ट में कौन से 10 बेस्ट काॅलेज शामिल?

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर दी गई जानकारी के अनुसार 2025 की NIRF रैंकिंग 4 सितंबर को जारी किया गया था. 2025 की NIRF रैंकिंग लिस्ट में IIT मद्रास, IIT मुंबई, IIT दिल्ली, IIT कानपुर जैसी इंस्टीट्यूट टाॅप 5 में शामिल थे.

रैंकसंस्थान का नामशहरराज्य
1IIT Madrasचेन्नईतमिलनाडु
2Indian Institute of Science (IISc)बेंगलुरुकर्नाटक
3IIT Bombayमुंबईमहाराष्ट्र
4IIT Delhiनई दिल्लीदिल्ली
5IIT Kanpurकानपुरउत्तर प्रदेश
6IIT Kharagpurखड़गपुरपश्चिम बंगाल
7IIT Roorkeeरुड़कीउत्तराखंड
8AIIMS Delhiनई दिल्लीदिल्ली
9Jawaharlal Nehru University (JNU)नई दिल्लीदिल्ली
10Banaras Hindu University (BHU)वाराणसीउत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें: कॉलेज एडमिशन से पहले क्यों देखनी चाहिए NIRF रैंकिंग? जानें 5 बड़े कारण

NIRF Ranking 2024 Top 10 Colleges: जानिए 2024 में कौस से काॅलेज थे टाॅप 10 में?

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की ऑफिशियल वेबसाइट irfindia.org पर दी गई जानकारी के अनुसार 2024 की NIRF रैंकिंग 12 अगस्त को जारी किया गया था. 2024 की NIRF रैंकिंग लिस्ट में IIT मद्रास, IIT मुंबई, IIT दिल्ली, IIT कानपुर जैसी इंस्टीट्यूट टाॅप 5 में शामिल थे.

रैंकसंस्थान का नामशहरराज्य/केंद्र शासित प्रदेश
1IIT Madrasचेन्नईतमिलनाडु
2Indian Institute of Science (IISc)बेंगलुरुकर्नाटक
3IIT Bombayमुंबईमहाराष्ट्र
4IIT Delhiनई दिल्लीदिल्ली
5IIT Kanpurकानपुरउत्तर प्रदेश
6IIT Kharagpurखड़गपुरपश्चिम बंगाल
7AIIMS Delhiनई दिल्लीदिल्ली
8IIT Roorkeeरुड़कीउत्तराखंड
9IIT Guwahatiगुवाहाटीअसम
10Jawaharlal Nehru University (JNU)नई दिल्लीदिल्ली

Note: NIRF रैंकिंग के बारे में और अधिक जानकारी आप NIRF की ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर विजिट करके देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >