NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment Result: नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर इससे जुड़ी जानकारी दी गई है. राउंड 1 में कैंडिडेट्स को उनकी NEET रैंक, कैटेगरी, भरे गए कॉलेज एवं कोर्स ऑप्शन और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट एलाॅट की गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार राउंड 1 में 29,945 MBBS और BDS सीटों का एलाॅटमेंट किया गया है. आईए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment Result Out: जानिए कब हुआ रिजल्ट आउट?
NEET UG 2026 की ऑनलाइन काउंसलिंग 5 अगस्त 2026 से शुरू हुई. वहीं अब काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत Round 1 Seat Allotment Result 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
बता दें कि बता दें कि NEET UG 2026 की परीक्षा के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 8 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 11 मार्च 2026 तक जारी था. एप्लिकेशन में सुधार के लिए कैंडिडेट्स को 12 से 14 मार्च के बीच का समय दिया गया था. परीक्षा 3 मई को हुई थी, मगर बाद में इसे किसी कारणवश कैंसिल कर दिया गया था. इसके बार NEET UG 2026 का री एग्जाम 21 जून 2026 को हुआ था, जिसका रिजल्ट 16 जूलाई को जारी किया गया था.
NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment Result Official Notification Check Here
NEET UG 2026 Application Fee: जानिए कितना था एप्लिकेशन फीस?
NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी गई जानकारी के अनुसार NEET UG 2026 के लिए Gen कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1700 रुपए एग्जाम फीस भरना था. वहीं EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 1600 रुपए था. SC, ST और PH कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 1000 रुपए था. इसके अलावा कैंडिडेट्स को प्रोसेसिंग और GST का भुगतान करना था. पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता था.
ये भी पढ़ें: UGC NET जून परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
NEET UG 2026 Age Limit and Eligibility: क्या है एज लिमिट और एलिजिबिलिटी?
NEET UG 2026 के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि अधिकतम एज लिमिट निर्धारित नहीं है. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो NEET UG 2026 में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा Physics, Chemistry और Biology (PCB) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: NVS KVS टीचर भर्ती टियर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment Result कैसे करें चेक?
- सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET UG Counselling 2026 / Round 1 Seat Allotment Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- एप्लिकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और पास्वर्ड या बर्थ डेट दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सिक्योरिटी कोड दर्ज करके Login/Submit पर क्लिक करें.
- आपका NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: नीट यूजी 2026: OMR शीट में उत्तर बदलने का आरोप, छह अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
What to do Next: सीट मिलने के बाद क्या करें?
राउंड 1 में MBBS या BDS सीट एलाॅट होने के बाद कैंडिडेट्स को निर्धारित समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग और जरूरी डाॅक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा. कैंडिडेट्स को MCC की ओर से जारी निर्देशों और कॉलेज की रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन करना होगा. इस बारे में और अधिक जानकारी आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE ने PGT और TGT Tier 2 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें डिटेल में
