National Scholarship for PG Studies: मिलेंगे ₹15000, जानें कौन कर सकता है आवेदन

National Scholarship for PG Studies: भारत सरकार की यह स्कॉलरशिप आपको ₹1.50 लाख तक की इकोनॉमिक सपोर्ट दे सकती है. जानें कौन आवेदन कर सकता है और कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई.

National Scholarship for PG Studies: अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई कर रहे हैं और इकोनॉमिक सपोर्ट की जरूरत है, तो National Scholarship for Post Graduate Studies (NSPG) आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. यह स्कॉलरशिप भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) द्वारा चलाई जाती है. इसका उद्देश्य इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के मेधावी स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन जारी रखने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट देना है.

कौन आवेदन कर सकता है?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पहली बार पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करनी चाहिए. जो कैंडिडेट्स पहले ही PG डिग्री पूरी कर चुके हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं. आवेदन करने वाले की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए. कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट में पहले वर्ष के फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लिया हो.

National Scholarship for PG Studies: क्या लाभ मिलेगा?

इस स्कॉलरशिप के तहत चुने गए स्टूडेंट्स को ₹15,000 प्रति माह की दर से साल में 10 महीने तक स्कॉलरशिप दी जाती है. यानी एक एकेडमिक ईयर में कुल ₹1.50 लाख का फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है.

ये भी पढ़ें: Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं को हर साल मिलेंगे ₹30000, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) scholarships.gov.in पर जाकर New Registration करें.
  • मोबाइल नंबर और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें. इसके बाद e-KYC और Face Authentication प्रोसेस पूरी कर OTR (One-Time Registration) नंबर प्राप्त करें.
  • फिर OTR नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • सभी जरूरी जानकारी भरें, साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • Final Submit पर क्लिक कर आवेदन पूरा करें.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्लास में क्लास 9th से आगे की मार्कशीट और सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी PG एडमिशन लेटर (प्रोविजनल या फाइनल) आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र बैंक खाते की जानकारी दो पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होगी.

National Scholarship for PG Studies: ध्यान रखें

National Scholarship Portal (NSP) पर आवेदन शुरू और बंद होने की तारीखें अलग-अलग जारी की जाती हैं. आवेदन की जांच पहले संस्थान और फिर संबंधित राज्य की नोडल एजेंसी द्वारा की जाती है. टाइम लिमिट के भीतर आवेदन और रिन्यूअल पूरा करना जरूरी है, क्योंकि तय समय निकलने के बाद उस वर्ष का लाभ नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: कॉलेज की फीस की टेंशन खत्म! 9वीं से PhD तक के स्टूडेंट्स के लिए 2026 में NSP स्कॉलरशिप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >