MP Board 12th Result 2025 on Digilocker: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर, पहले से कर लें रजिस्ट्रेशन

MP Board 12th Result 2025 on Digilocker: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की तरफ से हायर सेकेंडरी यानी 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. बता दें कि एमपी बोर्ड 12वीं में कुल 7,06,475 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. ऐसे में रिजल्ट सबसे पहले पाने के लिए छात्र डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

MP Board 12th Result 2025 on Digilocker: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की तरफ से हायर सेकेंडरी यानी 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड 12वीं में कुल 7,06,475 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. बता दें कि रिजल्ट की घोषणा MP Result की ऑफिशियल वेबसाइट- mpresults.nic.in पर होगी.

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने की संभावना ज्यादा है. ऐसे में छात्र भीड़ से बचने के लिए अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: Check Here

MP Board 12th Result 2025 on Digilocker: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले डिजिलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर MP XII Result 2025 के लिंक पर जाएं.
  • फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं.
  • एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें.
  • अब एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं.

MP Board Result 2025 on App: एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऐप्स पर

एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऐप्स पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को ऐप्स पर जाकर रिजल्ट विकल्प का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा. अब रिजल्ट सामने आ जाएगा. इन सबके अलावा छात्र डिजिलॉकर पोर्ट्ल ( Digilocker ) पर जाकर भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल व सीनियर सेकेडरी रिजल्ट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जारी करेंगे. रिजल्ट के लिए भोपाल स्थित मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री आवास पर 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025: वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, यहां मिलेगी MP बोर्ड की मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >