Kerala LPST Rank Holders Protest: सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद शनिवार को इन उम्मीदवारों ने केरल सचिवालय के बाहर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने घास खाकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया.
34 दिन से जारी है उम्मीदवारों का प्रदर्शन
LPST पद के लिए Kerala Public Service Commission यानी Kerala PSC की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि रैंक लिस्ट में नाम आने के बाद जल्द ही नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा. लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें नियुक्ति आदेश नहीं मिला.
उम्मीदवारों का कहना है कि वे पिछले 34 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद सरकार की तरफ से उन्हें कोई अच्छी खबर नहीं मिली है. उनका आरोप है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है.
घास खाकर सरकार को दिखाया अपना दर्द
लगातार इंतजार से परेशान उम्मीदवारों ने शनिवार को सचिवालय के बाहर घास खाकर विरोध जताया. यह प्रदर्शन पूरी तरह प्रतीकात्मक था. इसके जरिए उम्मीदवार यह बताना चाहते थे कि सरकारी नौकरी के लिए चयनित होने के बावजूद उन्हें अपने हक के लिए इस तरह का प्रदर्शन करना पड़ रहा है.
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे 34 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई अच्छी खबर नहीं आई है. उम्मीदवारों के मुताबिक सरकार ने उनसे दो महीने का समय मांगा है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि नियुक्ति के लिए इतना समय क्यों चाहिए.
ये भी पढ़ें: "मुझे मरने दो, गेट क्वालिफाई हूं", JPSC प्रोटेस्ट में भूख हड़ताल पर बैठे युवक ने सुनाई आपबीती
अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए कई तरह के विरोध प्रदर्शन किए. इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ.
उम्मीदवारों का आरोप है कि सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें टालने की कोशिश कर रही है. ऐसे में अब उन्होंने अलग और ज्यादा प्रभावी तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराना शुरू किया है.
LPST रैंक होल्डर्स की मांग साफ है. उनका कहना है कि जब वे PSC की प्रक्रिया में सफल होकर रैंक लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, तो उनकी नियुक्ति को लेकर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए.
जांच के लिए बनाई गई SIT
सरकार के आदेश के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए Crime Branch को विस्तृत जांच की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही जांच के लिए एक Special Investigation Team का गठन किया गया है.
SIT की अध्यक्षता Inspector General of Police S Ajeetha Begum कर रही हैं. सरकार ने तत्काल प्रभाव से SIT का गठन करते हुए मामले की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें: हमारी लाइफ में कुछ एक्सट्रा नहीं होता, Pizza Burger पर झारखंड के छात्र का ये बयान सीधे दिल को छू जाएगा
